खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पिता ने बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबनी नाका की है जहां बीते दिनों एक 16 साल की नाबालिग छात्रा अपने घर पर छोटे भाई के साथ मौजूद थी। छात्रा की मां गुजरात अपने मायके गई हुई थी। जिसका पिता ने फायदा उठाया और रात के वक्त पिता ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेटी और उसके छोटे भाई को खिला दिया।

पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

जब दोनों बेहोश होकर सो गए तब पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। बेटी को होश आया तब उसको अपने साथ पिता के द्वारा गलत काम करने का पता चला और जब उसने अपने पिता कहा कि वह अपनी मां को उसकी करतूत के बारे में बताएगी तो पिता ने इस बात को सुन बेटी को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और उसने अपनी मां को पिता के द्वारा की गई गंदी करतूत के बारे में बता दिया। जब पिता को पता चला कि अब उसकी अब खटिया खड़ी होने वाली है तो वहां मोबाइल को बंद कर फरार हो गया।

थाने में शिकायत करने पहुंची बेटी और मां

बेटी के साथ पिता के द्वारा की गई गलत हरकत की बात सुन मां तत्काल गुजरात से ग्वालियर अपने घर वापस लौटी और बेटी को लेकर थाने पहुंची। जहां मां ने पीड़ित बेटी के पिता के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने मां बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा घायल
Next post पुण्यतिथि पर पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी को नमन, सदैव अटल पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, NDA नेता भी मौजूद