मनीष दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन..

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के महोबा में महिलाओं के संगठन गुलाबी गैंग ने सड़कों पर उतरकर ज्योति मौर्य  केस में कमांडेंट मनीष दुबे  के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान गुलाबी गैंग ने मनीष दुबे को बर्खास्त करने की मांग की. महिलाओं ने ‘मनीष दुबे को भगाना है, महोबा को बचाना है’ नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया. गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में महिलाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा|

गुलाबी गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनीष दुबे पर एक्शन नहीं हुआ तो ऑफिस में घुसकर डंडे मारेंगे. बता दें कि मनीष दुबे महोबा में होमगार्ड विभाग में जिला कमांडेंट हैं. बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि ज्योति का मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हॉस्टल की लड़कियों से छेड़खानी करने वाला SDM गिरफ्तार
Next post 5 लाख लोगों से भरे धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मची अफरा-तफरी, बेहोश होकर गिरे श्रद्धालु