बाबा बागेश्वर का जल्द होगा भिलाई में आगमन होगी हनुमान कथा

भिलाई: छत्तीसगढ़ की धरा पर एक बार फिर बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हो रहा है भिलाई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा होने वाली है यह कथा बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह करा रहे हैं  आयोजक समिति ने बताया कि यह हनुमान कथा विशाल होगी और हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा कि 22 सितंबर से 27 सितंबर तक यह आयोजन हो सकता है अभी कार्यक्रम कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा|

यह कथा विशाल होगा सुबह से दोपहर तक बाबा का दरबार लगेगा दोपहर से शाम तक हनुमंत कथा होगी आपको बता दें कि इससे पहले रायपुर के गुढ़ियारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री आए थे और छत्तीसगढ़ में दूसरी बार वह भिलाई में कथा कहने के लिए आ रहे हैं आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आयोजन को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है पंडित जी ने भिलाई को वक्त दे दिए हैं जिस तरह देश में भगवा धारी का झंडा लहरा रहे हैं इसी प्रकार भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रेलवे के फर्जी ई टिकट बनाने वाला गिरफ्तार
Next post 18 Jun to 24 Jun 2023 E-paper