ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध पुलिस ने की कार्यवाही 5 आरोपियों गिरफ्तार

दुर्ग। ऑन लाईन सट्टा प्लेटफॉर्म महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की हैं। एंटी क्राइम, सायबर यूनिट और थाना जामुल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लेपटॉप, 13 मोबाईल, एटीएम कार्ड, चेकबुक जैसे दस्तावेज बरामद किया हैं। बता दें,जामुल क्षेत्र में लोटस 365 बुक 46 नाम के ब्रांच में 2 पैनल का संचालन हो रहा था। विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से ऑन लाइन सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था । महादेव बुक से जुड़े अन्य मोबाईल नंबरों का भी खुलासा हुआ हैं। बैंक खातों और मोबाईल नंबरों के सूक्ष्म विश्लेषण पर और बड़े खुलासें हो सकते हैं। अन्य राज्यों में उक्त गतिविधि का संचालन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में दुर्ग पुलिस द्वारा जानकारियाँ जुटाई जा रही है। सट्टा ऐप पर नए ऑन लाइन गेमिंग नॉन बेलेबल एक्ट के तहत की कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्याहपार पुलिस ने मारा छपा
Next post दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर, 8 बोगी बेपटरी- 14 ट्रेनें रद्द