स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्याहपार पुलिस ने मारा छपा

रायपुर।  स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में पुलिस द्वारा बहुत से स्पा सेंटर में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। शनिवार को नया मामला सामने आया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दो स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश दी। जहां से सात के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है, जबकि छह आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। संदिग्ध हालत में मिली 13 युवतियों से पूछताछ की जा रही है। ब्लू मून स्पा सेंटर और द माइंड स्पा में पुलिस ने छापामारी कार्रवाई की है।

पिछले महीने भी छह से ज्यादा स्पा में हुई थी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शंकर नगर स्थित द मून और द माइंड स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक इन स्पा सेंटरों अलग अलग राज्यों की युवतियां पकड़ी गई हैं। पुलिस ने आकाश शाहू, विवेक शाहू, अशोक वारत, आशियाना यादव, राकेश महानंद को गिरफ्तार किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post केरोसिन से भरा ट्रक पलटा.. केरोसिन लूटने पहुचे लोग..
Next post ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध पुलिस ने की कार्यवाही 5 आरोपियों गिरफ्तार