ब्रेकअप होने से नाराज युवक ने युवती के सिर पर मारा जैक राड

भिलाई:  ब्रेकअप होने से नाराज एक युवक ने एक युवती के सिर पर जैक राड मारकर उसे गंभीर कर दिया। पीड़िता भिलाई-3 के डा. खूबचंद बघेल कालेज की छात्रा है। वो साइकिल से अपने घर शिवपुरी लौट रही थी। इसी दौरान आरोपित ने उसे ग्राम अकलोरडीह के पास बात करने के बहाने से रोका और सिर पर जैक राड मार दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय के उसके साथ एक और युवक भी था। तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपित करन देवांगन को रात में हिरासत में लिया। वहीं उसका दोस्त राहुल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं घायल छात्रा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी में पुलिस ने बताया कि ग्राम शिवपुरी जामुल निवासी भारती साहू (20) का उसी के गांव में रहने वाले आरोपित करन के साथ प्रेम संबंध था। सप्ताह भर पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था, लेकिन आरोपित उस पर रिश्ता रखने के लिए दबाव बना रहा था। भारती, भिलाई-3 के डा. खूबचंद बघेल कालेज में एमए (इतिहास) की छात्रा है। वो रोजाना साइकिल से कालेज आना जाना करती थी।

मंगलवार को भी कालेज से छुट्टी होने के बाद वो अपने साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम अकलोरडीह के पास आरोपित करन ने उसे बात करने के लिए रोका। करन कार से आया हुआ था और दूसरा युवक उसके साथ ही बैठा था।

फिर से उस पर संबंध रखने के लिए दबाव डाला। वहीं पीड़िता ने मना किया तो आरोपित युवक ने कार से जैक राड निकालकर उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। भारती लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। इसके बाद आरोपित व उसका साथी कार से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे घायल हालत में देखा तो पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपित ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। इसलिए उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है।

आरोपित के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कालेज से लौटते समय आरोपित करन ने छात्रा भारती साहू के सिर पर जैक राड से वार किया है। अभी तक आरोपित के बारे में पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही

है। कालेज से लौटते समय आरोपित करन ने छात्रा भारती साहू के सिर पर जैक राड से वार किया है। उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मुख्य आरोपित करन देवांगन को रात में हिरासत में लिया गया है। उसके साथी राहुल सिंह की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जानें क्या है नया टैक्स स्लैब, 7 लाख से कम आय पर नहीं लगेगा इनकम टैक्स
Next post ऐतिहासिक और क्रांतीकारी बजट पर साधू वाद, लाभचंद बाफना