ASI की बीच बाजार में हत्या डंडे से पीटा,इलाज के दौरान तोड़ा दम

सारंगढ़-बिलाईगढ़:   सरिया में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े ASI डीएन साहू की एक युवक ने हत्या कर दी। आरोपी ने मोटे डंडे से उस वक्त जोरदार हमला कर दिया, जब वे बाजार में सब्जियां खरीद रहे थे। मामला सरिया थाना क्षेत्र के अटल चौक का है।

जानकारी के मुताबिक, सरिया थाने में पदस्थ ASI डीएन साहू (59 वर्ष) अटल चौक पर मटर खरीद रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक मानसिक विक्षिप्त युवक श्याम लाल सिदार (35 वर्ष) ने उन पर अचानक हमला कर दिया। घटना दोपहर 2 बजे की है। डंडे की चोट से उनका सिर फट गया।  वे तुरंत जमीन पर गिर पड़े। लहूलुहान हालत में उन्हें आसपास के लोगों ने बरमकेला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट और अधिक खून बह जाने से उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ASI डीएन साहू के रिटायरमेंट में करीब एक साल का वक्त बचा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी श्याम लाल सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। सारंगढ़ के एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया कि आरोपी सरिया वार्ड क्रमांक- 5 का रहने वाला है। हत्या में इस्तेमाल खटिया पाटी को जब्त कर लिया गया है। एएसआई के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आसाराम को उम्रकैद की सजा रेप केस में दोषी
Next post राख के ढेर में धंसने से तीन लोगों की मौत, नाबालिग लड़की घायल