साधुओं की जमकर पिटाई,बच्चा चोरी के शक में

दुर्ग  चरोदा में 3 साधुओं की पिटाई का मामला सामने आया है, यहां पर बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने साधुओं की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि घटना के कारण का पता किया जा रहा है, फिलहाल पूरा मामला जांच में है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने ट्वीट कर सरकार की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है, सरोज पाण्डेय ने कहा है कि दुर्ग में 3 साधुओं को लहुलुहान करने का  CM और गृहमंत्री के गृहजिले में यह आलम है तब पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या हालत होगी यह बड़ा सवाल है.

उन्होंने आगे कहा है कि कांग्रेस के नेता अनर्गल बयानबाजी करने की जगह कुछ काम कर लेते। बच्चा चोरी के शक में साधुओं की पिटाई की गई है, कहा जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने साधुओं को पीटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कफ सिरप बनी बच्चों की मौत की दवा!
Next post दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ ,7 की मौत