



राजस्थान: सरकार ने आदेश जारी करके वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्रजभाषा के साहित्यकार गोपाल गुप्ता को राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी का सचिव मनोनीत किया हैं।



राजस्थान सरकार के कला,साहित्य,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से एक आदेश जारी किया गया हैं। जारी आदेश में वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्रजभाषा साहित्यकार गोपाल लाल गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया है साथ ही रमेश कुमार बैरवा लेखाधिकारी, निदेशालय आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग को कोषाध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया हैं।
श्री गुप्ता ने बताया कि ब्रजभाषा को अधिक से अधिक बढ़ावा देगें। आने वाले समय में पत्रकार साहित्यकारों के लिए भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश-विदेश के पत्रकारों का आमंत्रित किया जायेगा।
गोपाल लाल गुप्ता भरतपुर जिले के बयाना निवासी हैं। इनका बाल्यकाल भुसावर में गुजरा हैं। भुसावर ही इनका प्रारंभिक कार्यक्षेत्र रहा हैं। कॉलेज शिक्षा बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में हुई हैं। वर्तमान में जयपुर में रहकर बृज भाषा के प्रचार – प्रसार का कार्य कर रहें हैं।
ब्रजभाषा में ब्रजभाषा कौ वैश्विक सरूप और महाभारत पुस्तक का लेखन किया हैं। पहली पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। गुप्ता पत्रकारिता के क्षेत्र में 1988 से सक्रिय हैं। जयपुर से प्रकाशित अम्बर से पत्रकारिता की शुरुआत की और सामाजिक सरोकारों की पैरवी की। वर्तमान में जयपुर से प्रकाशित जयपुर पल्स के संपादक हैं।
पत्रकारों के कई संगठनों से जुड़े रहकर पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्षरत करतें रहें हैं। राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया स्माल न्यूज़पेपर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहकर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत हैं।
Jagatbhumi Just another WordPress site
