नक्सलियों ने प्लांट किया था प्रेशर बम, महिला का पैर पड़ने से हुआ ब्लास्ट

बीजापुर  उसूर थाना क्षेत्र के भूसापुर मार्ग पर गुरुवार शाम करीब सात बजे नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला घायल हो गई। घायल महिला का नाम रामबती पति काका भीमा बताया गया है। महिला नेलाकांकेर की बताई गई है। वह भूसापुर से नेलाकांकेर लौट रही थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई।

घायल महिला को नेलाकांकेर के ग्रामीणों ने गलगम स्थित CRPF के कैंप में पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसूर भेज दिया गया। BMO उसूर डॉ विकास गावेल ने पत्रिका को बताया की बम के चपेट में आई महिला के आंखों में चोट आई है जिसके कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खबर लिखे जाने तक घायल महिला बीजापुर नही पहुंच पाई थी। डॉ तरुण कुमार ने बताया की उसके दाहिने आंख में गंभीर चोट आई है। उसे रेटीना सर्जन की जरूरत पड़ेगी। सिविल सर्जन सह अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ अभय तोमर ने पत्रिका को बताया की दाईं आंख में रेटिनल प्रॉब्लम के कारण मरीज को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया था IED इस बीच महिला वहां से गुजरी और उसका पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ा और तुरंत ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मानसून में भी चल रहे ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी प्लांट कर रहे हैं। नक्सलियों ने पहले ही केतुलनार चौक के पास आईईडी प्लांट कर रखा था और ग्रामीण महिला इसकी चपेट में आ गयी।

नक्सलियों की कायराना करतूत से महिला घायल
इससे पहले भी नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी में कई मासूम ग्रामीणों की जान जा चुकी है। इसके अलावा मवेशी भी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए हैं। नक्सलियों की कायराना करतूत की वजह से ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 32 वां जिला बना मनेंद्रगढ़ CM ने किया उद्घाटन, रोड शो में स्वागत के बाद पहुंचे सभास्थल
Next post कर्लीज रेस्तरां को ढहाने से सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक