नशा मुक्ति अभियान चला रहीं महिलाओं की पिटाई

बिलासपुर   नशा मुक्ति अभियान के लिए निकली महिलाओं ने मारपीट के दौरान बीच-बचाव किया। इसे देख महिलाओं ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर युवकों ने महिलाओं की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सकरी के अटल आवास में रहने वाली साधमती बंजारे स्व सहायता समूह की सदस्य हैं। इसमें गांव की महिलाएं लोगों को नशे से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक कर रही थीं।

साधमती भी इन महिलाओं के साथ थीं। सुबह आठ बजे गांव का डेनिस भार्गव दूध लेन के लिए पड़ोसी के घर जा रहा था। इसी दौरान आवासपारा के उमेश, भुवन, संजय और दिनेश ने डेनिस को रोककर मारपीट शुरू कर दी। युवकों के बीच मारपीट होता देख स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बीच-बचाव की कोशिश की।

इस पर युवकों ने महिलाओं को जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से साधमती के हाथ और कंधे में चोटे आई है। मारपीट के बीच साथ की महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायल महिला ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर युवकों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्च्यिों समेत छह की मौत, 6 महिलाएं झुलसी
Next post वृद्ध को लात-घूंसों से पीटा, कांस्टेबल निलंबित