देश भर में रद्द हुए 2 करोड़ सरकारी राशन कार्ड

नई दिल्लीः आज देश में करोड़ों लोग राशन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सेवा का लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी सरकारी राशन कार्ड से राशन ले रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ताजा जानकारी के मुताबिक देश में लगभग 2 करोड़ राशन कार्ड रद्द करने की सूचना सामने आई है। ग्रामीण विकास और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी है।

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि देशभर में 2017 से लेकर 20-21 तक प‍िछले पांच साल में डुप्लीकेट, अपात्र और जाली कुल 2 करोड़ 41 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। उन्‍होंने बताया क‍ि अकेले बिहार राज्‍य में सात लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द हुए हैं। साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया क‍ि बिहार में 2018 में 2.18 लाख, 2019 में 3.92 लाख, 2020 में 99,404 कुल 7 लाख 10 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्‍यादा 1.42 करोड़ राशन कार्ड रद्द क‍िए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्‍य में 21.03 लाख राशन कार्ड को कैंसल क‍िया गया है।

पहले यूपी में राशन कार्ड धारकों के कार्ड सरेंडर करने की खबर सोशल मीड‍िया खूब वायरल हुई थी। इस खबर में दावा क‍िया जा रहा था क‍ि अपात्र राशन कार्ड धारकों को तहसील पर जाकर राशन कार्ड सरेंडर करना है। वरना सरकार की तरफ से उनसे राशन की वसूली की जाएगी। हालांक‍ि बाद में सरकार की तरफ से इस पर स्‍पष्‍टीकरण देते हुए बताया गया क‍ि यूपी की योगी सरकार ने ऐसा कोई भी न‍ियम नहीं बनाया है। बाकायदा आलाधिकारियों ने खबर को झूठ करार देकर लोगों से न डरने की अपील की थी। क्योंकि लोगों के मन में एक भय बैठ गया था कि क्या वास्तव में अब उन्हें लिया हुआ राशन वापस करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post घायल जवानों ने लगाया आतंकियों को ठिकाने, वीरता पदक से सम्मानित जांबाजों की कहानी
Next post छत्तीसगढ़ भवन में धूमधाम से मना हरेली तिहार, संस्कृति की झलक,