रुपए दिलाने के नाम पर मांगा कमीशन,2 सिपाही सस्पेंड

रुपए दिलाने के नाम पर मांगा कमीशन,2 सिपाही सस्पेंड

दुर्ग जिले में धोखाधड़ी की शिकायत करने के लिए थाने पहुंची महिला वसूली का शिकार हो गई। थाने के अंदर घुसने से पहले ही दो सिपाहियों ने उसे रोका और रुपए दिलाने का झांसा देकर कमीशन के नाम पर 40 हजार वसूल लिए।

इस पूरे मामले का महिला ने वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद SP ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला भिलाई-3 थाने का है। कुछ दिन पहले भी कुम्हारी थाने के एसआई का शव के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई तीन निवासी जुमरातन बेगम ने वीडियो एविडेंस के साथ दोनों सिपाहियों की शिकायत एसपी से की है। महिला ने बताया कि उसने पंचशील नगर चरोदा निवासी मोहम्मद इकबाल रसूल को 7 लाख 50 हजार रुपये आपसी लेन-देन के चलते दिया था। चार साल बीत जाने के बाद भी इकबाल महिला को रुपए लौटाने से इंकार कर रहा था। इस पर महिला शिकायत लेकर भिलाई तीन थाने पहुंची थी।

थाने के बाहर ही सिपाही विजय सिंह और कृष्णा सिंह मिल गए और आने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि इकबाल रसूल उसके रुपए वापस नहीं कर रहा है। इस पर दोनों सिपाहियों ने महिला का पैसा दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही। महिला से बात होने के बाद आरक्षक विजय सिंह ने महिला से 40 हजार रुपए ले लिए। जब सिपाही और पैसे देने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगे तो उसने वीडियो बना लिया।

जुमरातन बेगम ने बताया कि उसे इकबाल से 7.50 लाख रुपए लेने थे। उसके पास उसका इकरारनामा भी था। 24 जून को आरक्षक विजय सिंह ने मोहम्मद इकबाल रसूल से मिलकर पीड़िता के ऊपर दबाव बनाया और पुराना इकरारनामा फाड़कर उसके स्थान पर 6 लाख 50 हज़ार रुपये का दूसरा इकरारनामा बनवाया। इसके बाद इकबाल से महिला को 3 लाख 50 हजार रुपए दिलवाया। इसके बाद आरक्षक विजय सिंह और कृष्णा सिंह महिला पर दबाव बनाकर उससे रिश्वत मांग रहा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला, गैंगस्टर को छुड़ा ले गए हमलावर
Next post संसद परिसर में धरना धार्मिक समारोह पर रोक