जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव, बाजार बंद कराने कानपुर में बवाल

जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव, बाजार बंद कराने कानपुर में बवाल

कानपुर  अल्पसंख्यक समुदाय की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया है. इसमें दो लोग घायल हो गए हैं. यहां हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं. कानपुर में परेड चौराहे के पास आज जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद करने निकले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया. इसमें दो लोग घायल हो गए.

पुलिस ने इन लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव कर दिया. जिसके बाद यहां हालात तनावपूर्ण हैं.दरअसल यहां बाजार बंद करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे. इसलिए यतीमखाना चौराहे के पास पथराव किया गया. ये बाजार बंद नूपुर शर्मा के बयान के विरोध मुस्लिम संगठनों की ओर से बुलाया गया था.

लेकिन इसके बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई है और दो लोगों के घायल होने की खबर है. यहां सैकड़ों लोगों ने पथराव किया है. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है. कई राउंड हवाई फायरिंग की गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनातकिया गया है. विवादित बयान पर मुस्लिम पक्ष ने जुमे की नमाज के बाद दुकानें बंद करने का ऐलान किया था.

कल से इलाके में पोस्टर लगाकर दुकानें बंद करने की अपील की गई थी. आज जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग बाहर निकले और बेकन गंज इलाके थाना क्षेत्र के यतीमखाना इलाके में स्थित सभी दुकानों को बंद करवाने लगे. दूसरे धर्म के दुकानदारों ने दुकान बंद करने से मना किया, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ.

इसी बीच नमाज अदा कर निकले लोगों में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने यतीम खाना रोड के पास स्थित चंद्रेश का हाता में घुसकर पथराव कर दिया और जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई. दोनों तरफ से पथराव हुआ भीड़ में शामिलशरारती तत्वों ने देसी तमंचे से फायर किया. देसी बम भी चलने की बात बताई जा रही है. इस पथराव में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, ज्वाइंट कमिश्नर आनंद तिवारी, डीएम कानपुर नेहा शर्मा मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रण में लानेकी कोशिश जारी है. फिलहाल पथराव नहीं हो रहा है लेकिन गलियों में भीड़ इकट्ठी है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कानपुर देहात जिले में एक कार्यक्रम भी है. बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में ये बाजार बंद बुलाया गया था. इसघटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय और पुलिसकर्मियों पर किस तरह भागते हुएपत्थरबाजी कर रहे हैं.

कानपुर में हुई इस घटना को लेकर कानपुर नगर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा है कि वहां पथराव हुआ है और स्थिति को संभाल रहे हैं. मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के अनुसार, मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है. स्थिति नियंत्रण में कर बवाल करने वालों की धरपकड़ की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 26 दिन में आतंकियों की गोली के शिकार बने 10 परिवारों की कहानी
Next post ASI के रिश्वत की मांग,ट्रांसफर होने के बाद लाइन अटैच