सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड,इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन

सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड,इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत पिछले 4 दिनों से बस्तर में ही है। आज संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का शुभारंभ किया है।

प्रदेश के पहले फीफा अप्रूव सिंथेटिक फुटबॉल ग्राउंड विद रनिंग ट्रैक का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने यहां धावकों के साथ दौड़ भी लगाई। साथ ही खिलाड़ियों के साथ बास्केटबॉल और फुटबॉल भी खेला है। खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने प्रियदर्शिनी स्टेडियम में 56 करोड़ 42 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। इनमें 44 करोड़ 54 लाख रुपए के 17 कार्यों का लोकार्पण और 11 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि के 8 विकास कार्यों का भूमि पूजन शामिल हैं।

इसके अलावा बस्तर में ग्रास रूट लेबल पर सामुदायिक फुटबॉल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए ओडिशा भुवनेश्वर की आर्डोर फुटबॉल अकादमी, बस्तर जिला फुटबॉल संघ और बस्तर जिला प्रशासन के बीच MOU किया गया है। इससे बस्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post घूस के जाल में फंसे पंजाब मंत्री सिंगला
Next post लिव-इन में रह रही प्रेग्नेंट युवती की मौत