गांजा तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 60 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक सवार गांजा तस्कर पर इलाके में घुम रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम ने एनएमडीसी चौक में घेराबंदी कर दो बाइक समेत 60 किलो गांजा पकड़ा है।

उसमें से एक तस्कर पुलिस को देख बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसमें से 1 तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया है। सूचना के मुताबिक, अवैध गांजा ओड़िसा से लाया जा रहा था। जिसे कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त गांजा की कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post SDM से अनुमति तक नहीं ताबड़तोड़ चल रही कार्रवाई आबकारी विभाग
Next post राजमहल में भगवा झंडा लगाने वाला गिरफ्तार