6 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया रेप

6 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया रेप

राजनांदगांव  6 साल की एक बच्ची से 17 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़की अपने घर के बाहर खेलते-खेलते लड़के के घर पहुंच गई थी। जब वह रोती हुई खून से लथपथ बाहर आई तो सबको घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 6 साल की बच्ची शनिवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह खेलते हुए एक पड़ोसी के मकान में चली गई। उस समय पड़ोसी के मकान में उनका सिर्फ 17 साल का लड़का था। आरोप है कि उसने बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो घटना का पता चला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। नाबालिग के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया गया था। जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। बच्ची का भी मेडिकल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नियमितीकरण अनुकंपा नियुक्ति देने की रखी गई मांग,संविदाकर्मियों
Next post तीन साल की बच्ची से रेप,30 साल का युवक, गिरफ्तार