5 लाख की घूस के मामले में IAS गिरफ्तार

5 लाख की घूस के मामले में IAS गिरफ्तार

IAS अधिकारी और अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( ACB) की टीम ने शनिवार को 5 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। IAS अफसर पहाड़िया के साथ ही ACB ने एक RAS अफसर अशोक सांखला और दलाल नितिन शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे।

ACB डीजी बीएल सोनी ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसकी कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। काम में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए 4 महीने के 16 लाख रुपए मासिक बंदी के रूप में रिश्वत मांगी गई थी। इस पर ADG दिनेश एमएन के निर्देश पर ASP विजय सिंह और DSP महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

IAS नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुबह जब रुपए लेकर अशोक सांखला के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने सांखला को पैसे दिए। इसके बाद सांखला ने दलाल नितिन शर्मा को इसे पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के पास पहुंचाने के लिए कहा।

दलाल पहाड़िया को पैसा देने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में एसीबी ने उसे पकड़ लिया और पहाड़िया को कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया। वहीं पहाड़िया के जयपुर के महेश नगर स्थित मकान में सर्च भी शुरू कर दिया है। यहां से कुछ दस्तावेज और कैश भी मिला है। पहाड़िया 31 जुलाई 2022 को रिटायर होने वाला है।

विभागीय आयुक्त बनाया गया था
दस दिन पहले ही राज्य सरकार ने पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया था। तीन दिन पहले वे कलेक्टर पद से रिलीव भी हो गए थे। विभागीय जांच आयुक्त पद काफी महत्वपूर्ण पद माना जाता है, क्योंकि यह विभिन्न गड़बड़ियों में फंसे अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी जांच का जिम्मा संभालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई-3 बनेगा अनुविभाग, खुलेगा उप रजिस्ट्रार कार्यालय, सीएम ने की घोषणा
Next post नवनीत राणा, हमारा उद्देश्य पूरा हो गया, शिवसेना पर साधा निशाना