ऐतिहासिक फागुन मड़ई का आठवां दिन,क्षेत्रीय देवी-देवता हुए शामिल

ऐतिहासिक फागुन मड़ई का आठवां दिन,क्षेत्रीय देवी-देवता हुए शामिल

दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक फागुन मड़ई की धूम देखने को मिली है। इस बार फागुन मड़ई में करीब 700 से ज्यादा क्षेत्रीय देवी-देवता शामिल हुए। पिछले साल कोरोना की वजह से यह संख्या 300 से 400 के करीब थी। लगभग 11 दिनों तक चलने आली विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई का आज आठवां दिन है। 9 मार्च से मां दंतेश्वरी के मंदिर में रस्म शुरू हो गई है।

मंगलवार की रात दंतेवाड़ा में पूरे 2 साल के बाद मेला भी भरा। मेला 18 मार्च तक चलेगा। 19 मार्च को क्षेत्रीय देवी-देवताओं की विदाई की जाएगी। मेला देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे। साथ ही हर रोज परंपरा अनुसार मां दंतेश्वरी की पालकी भी निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CM भूपेश-“द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म आधी-अधूरी, समाधान नहीं केवल हिंसा दिखाई; यह भाजपा समर्थित सरकार के समय हुआ
Next post कंपनी में निवेश के नाम पर बिल्डर को 27 लाख का चूना