मंत्री टेकाम -करोड़ो के टैबलेट में सिर्फ 7 उपयोगी,अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश

मंत्री टेकाम -करोड़ो के टैबलेट में सिर्फ 7 उपयोगी,अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश

रायपुर. विधानसभा की कमेटी टैबलेट खरीदी की जांच करेगी. स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने सदन में इस बात की घोषणा की. विधायक लखेश्वर बघेल ने स्कूलों में बायोमेट्रिक टैबलेट से हाजिरी का मामला उठाते हुए इस पर खर्च की गई राशि के साथ वर्तमान में संचालित टैब की जानकारी मांगी थी.

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधायक के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि वर्तमान में महज 7 टैबलेट ही उपयोगी हैं, और 636 टैबलेट अनुपयोगी हैं. खराब टैबलेट का सुधार शाला अनुदान निधि से किया जा सकता है. अनुपयोगी टैबलेट सुधार योग्य नहीं है, टैबलेट खरीदी में 1 करोड़ 41 लाख रुपए खर्च किये गए थे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने पूछा एक टेबलेट कितने का पड़ता है.

शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि एक टैबलेट 11 हजार 682 का है, और 3 साल तक रिपेयर की बात कही गई है. विधानसभा अध्यक्ष ने फिर पूछा कि ये कहां से खरीदे जाते हैं रायपुर से आते हैं, या दिल्ली से आते हैं? इस पर मंत्री ने बताया कि चिप्स से खरीदी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 54 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई,पूर्व जिला पंचायत सदस्य
Next post रूस जब्त करेगा अमेरिकी कंपनियों की संपत्ति