महिला यात्री से अभद्रता,संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मचा बवाल

महिला यात्री से अभद्रता,संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मचा बवाल

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में सोमवार दोपहर यात्रियों के 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने के बाद बवाल मचाया। दरअसल, यहां संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे महिला यात्री और स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय यात्रियों ने बाहर से युवकों को बुला लिया और स्टूडेंट्स की पिटाई कर दी। विवाद और तनाव की स्थिति को देखते हुए RPF की टीम को बाहरी लोगों को खेदड़ना पड़ा। इसके बाद ट्रेन को दुर्ग के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार घटना संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की है । बताया जा रहा है कि ट्रेन में दुर्ग के स्टूडेंट्स दिल्ली से यात्रा कर रहे थे। दूसरी तरफ गाड़ी में बिलासपुर के चुचुहियापारा के लोग महिलाओं के साथ यात्रा कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन बिलासपुर पहुंची, तब एक स्टूडेंट्स का पैर महिला के पैर को लग गया। इसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। इतने में महिला और उसके रिश्तेदारों ने बाहरी युवकों को फोन कर बुला लिया। फिर स्टूडेंट्स के साथ मारपीट शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्टेशन में बवाल मच गया और भीड़ जुट गई।

 हंगामे की खबर मिलने के बाद पहुंची RPF
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस इस विवाद और हंगामे के चलते करीब आधे घंटे तक स्टेशन में खड़ी रही। RPF की टीम ने मारपीट करने वाले बाहरी युवकों को पकड़ लिया। विवाद और हंगामे के बीच करीब आधे घंटे देर से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दुर्ग के लिए रवाना किया गया।

महिला यात्री ने आरोप लगाया कि दुर्ग के युवकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। स्टेशन में उतरते समय भी एक लड़के ने पैर मार दिया। आरोप है कि दुर्ग के युवकों ने पहले मारपीट शुरू की। इसके बाद उन्हें बाहर से युवकों को बुलाना पड़ा। यही वजह है कि RPF ने दोनों पक्षों के युवकों को चौकी में पकड़ कर रखा है। इस मामले में सीनियर DSC ऋषि शुक्ला से संपर्क किया गया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

RPF पोस्ट के बाहर भी रही युवकों की भीड़ बताया जा रहा है कि दुर्ग और बिलासपुर के यात्रियों के बीच विवाद झांसी स्टेशन से ही चल रहा था। आरोप है कि युवक महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे। जबकि, दुर्ग के स्टूडेंट्स का आरोप है कि उनके साथ सफर कर रही छात्राओं से दुर्व्यवहार किया गया। इसके चलते विवाद शुरू हुआ। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने पर बाहरी युवकों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई और पुलिस तमाशा देखती रही।
दरअसल, विवाद और मारपीट रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ है। ऐसे में यह मामला GRP का है। लेकिन, RPF की टीम GRP के समन्वय के बिना ही अपने लेवल पर इस विवाद का निपटारा कर रफादफा करने में जुट गए हैं। GRP के थानेदार और अफसर भी विवाद को लेकर FIR दर्ज करने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post होलीक्रॉस स्कूल, प्रिंसिपल पर शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप
Next post डीएनबी कोर्स के लिए चार जिलों में अस्पतालों को मान्यता