मंगलवार को यूं करें बजरंगबली की उपासना

मंगलवार का दिन श्री राम भक्त हनुमान को समर्पित है. मान्यता है कि अगर आज के दिन हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना की जाए, तो वे जल्दी प्रसन्न होकर भक्तों को मुंह मांगा फल देते हैं आज के दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) की सच्चे मन से पूजा-अर्चना की जाए, तो वे जल्दी प्रसन्न होकर भक्तों को मुंह मांगा फल देते हैं. कहते हैं मंगलवार का दिन नाम के अनुरूप मंगलकारी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए आज के दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है.

1-संकट और बाधांए दूर करने के लिए

मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन में आ रही सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

ॐ शान्ताय नम:।

ॐ मारुतात्मजाय नमः।

ऊं हं हनुमते नम:।

2- रोजगार में सफलता प्राप्ति के लिए-

हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाते हुए इस मंत्र का जाप करने से रोजगार में सफलता मिलती है.

ॐ पिंगाक्षाय नमः।

3- रोग-दोष से मुक्ति के लिए-

मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप करने से सभी प्रकार के रोग और दोषों से मुक्ति मिलती है.

ऊं हं हनुमते नम:। या मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।

4- भूत-प्रेत बाधा दूर करने के लिए-

हनुमान जी इस मंत्र के जाप से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं. साथ ही, भूत-प्रेत से भी छुटकारा मिलता है.

नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः।

5- शत्रु विजय के लिए-

शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए हनुमान जी के इस मंत्र का जाप बहुत असरदार है.

ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लोकसभा में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है
Next post मकान में की छापेमारी किराएदार के यहां निकला भारी कैश