राष्ट्रगान अपमान में बंगाल सीएम ममता बनर्जी को नोटिस

राष्ट्रगान अपमान में बंगाल सीएम ममता बनर्जी को नोटिस

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने राष्ट्रगान (National Anthem) का अपमान करने के मामले में नोटिस (Notice) जारी कर दिया है। अब उन्हें 2 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

यह शिकायत मुंबई बीजेपी के एक नेता ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के दौरान समन जारी करते हुए आदेश दिया। मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ममता बनर्जी को उनके खिलाफ एक शिकायत के सिलसिले में 2 मार्च को उनके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

उन्होंने पिछले साल मुंबई दौरे के दौरान राष्ट्रगान का कथित तौर पर अपमान किया था। जिसके बाद मुंबई के भाजपा नेता विवेकानंद गुप्ता ने ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 11 बच्चों का तमिलनाडु से रेस्क्यू
Next post संचय इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड का फरार डायरेक्ट गिरफ्तार