जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने संभाली कुर्सी

जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने संभाली कुर्सी

दुर्ग  जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने सोमवार को विधि विधान के साथ अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल ली है। उन्होंने पंडित को बुलाकर पहले नए कार्यालय की पूजा कराई। इसके बाद राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के भाई व भाजपा नेता राकेश पांडेय, पूर्व विधायक सावंलाराम डाहरे, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने उनका पदभार ग्रहण कराया।

नगर पालिका जामुल में सोमवार को जहां अध्यक्ष कार्यालय की तरफ भाजपा नेताओं का जमावड़ा दिखा तो वहीं उपाध्यक्ष कार्यालय की तरफ कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा रहा। सोमवार दोपहर 12 बजे अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने पदभार गृहण किया।

उसके बाद कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार ने अपना पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कई बड़े भाजपा नेता पहुंचे।खुशी में जमकर पटाखे फोड़े गए। फूलों के बड़े हार से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें पार्टी और जनता ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। पालिका क्षेत्र में विकास को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

पालिका आने वाले हर एक व्यक्ति की मांग और समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेता राकेश पांडेय ने तिलक लगाकर ईश्वर ठाकुर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी अहम जिम्मेदारी दी गई है, उस पूरी लगन के साथ निभाना है। इसके लिए उन्हें भाजपा नेताओं सहित पालिका के पार्षदों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

नगर पालिका जामुल की 20 सीटों में 10 भाजपा के और 5 कांग्रेस के पार्षद हैं। वहीं 5 निर्दलीय पार्षद हैं। निर्दलीय पार्षद में एक का समर्थन कांग्रेस को और दो का भाजपा को है।

ऐसे में एमआईसी की बैठक के दौरान कांग्रेस की उपाध्यक्ष और पार्षद किसी भी विकास कार्य को पास करने और न करने के लिए अपना विरोध जरूर दर्ज कराएंगे। ऐसे में यहां विकास कार्यों को लेकर हर समय खींचतान की स्थिति दिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस का दावा मार गिराया नक्सली,मृतक के परिजन ने बताया फर्जी
Next post पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश