कमर में लपेटे कपड़े से डेढ़ करोड़ का सोना बरामद

रायपुर के रेलवे स्टेशन में दुरंतों ट्रेन से डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने एक गोल्ड तस्कर को पकड़ा है। रायपुर और छत्तीसगढ़ के कई सराफा कारोबारियों से इसका संपर्क था। गोल्ड की एक बड़ी डील होने वाली थी इससे पहले ही अफसरों की टीम ने तस्कर को ट्रेस कर लिया।

DRI की टीम ने बताया है कि यह सोना बांग्लादेश से लाया जा रहा था। कोलकाता से तस्कर इस सोने को लेकर नागपुर जाने के लिए निकला था।

तस्कर के पास से 3.33 किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। बिस्किट कई साइज के हैं, जिसमें एक का साइज मोबाइल फोन जितना है। सोने की कीमत 1.65 करोड़ आंकी जा रही है।

उसने अपनी कमर में एक कपड़े की पट्टी के भीतर सोने के बिस्किट फंसा रखे थे। जिसे कपड़ों के अंदर बेल्ट की तरह अपनी कमर पर बांध रखा था। तलाशी में जब शख्स ने अपनी कमर से यह 1.65 करोड़ की बेल्ट उतारी और सोने के बिस्किट बाहर निकाले तो अफसर भी हैरान थे।

तस्करी के एक मामले में डीआरआई की टीम को सिंडिकेट के 5 बड़े नाम भी मिले हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सोने की डील हवाला के जरिए हुई और बड़ा पेमेंट बांग्लादेश स्थित इस सिंडिकेट के सरगना को भेजा गया।इंदौर जोनल यूनिट के अधिकारियों ने विभिन्न अभियानों में विदेशी मूल के सोना, चांदी, तस्करी की सिगरेट और इलेक्ट्रानिक सिगरेट, तस्करी के इलेक्ट्रानिक्स सामान, बिक्री से अर्जित नकदी के अलावा लगभग 8,300 किलोग्राम गांजा, भांग और तस्करी का सामान जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अश्लील वीडियो मामले में प्रभारी DEO सस्पेंड
Next post कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी,20 लाख नौकरियों का वादा