अपर्णा यादव हुईं बीजेपी में शामिल

विधानसभा चुनावों के एलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल काफी तेज़ हो गई है. दलबदल का दौर भी बदस्तूर जारी है. हाल ही में तीन मंत्री समेत कई विधायक बीजेपी को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

अब आज मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के दोनों डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की.

इस पर 46 फीसदी लोगों ने कहा कि हां उनके बीजेपी में जाने से पार्टी को फायदा होगा, जबकि 39 फीसदी लोगों ने कहा कि नहीं कोई फायदा नहीं होगा. 15 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं.

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण रविवार को बीजेपी में शामिल हुए. असीम UP ATS के IG रह चुके हैं. उन्होंने हाल ही में पुलिस कमिश्नर पद से VRS लिया था. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्वंतत्र देव सिंह ने असीम अरुण को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

इस मौके पर असीम अरुण ने कहा कि मैं पूरा प्रयास करूंगा कि परिकल्पना के अनुसार मुझे जो अवसर दिया गया है, मैं उसके अनुरूप कार्य करूं.

मैं आपको बता सकता हूं कि पुलिस अधिकारियों के लिए BJP की सरकार के दौरान सबसे ज़्यादा स्वतंत्र माहौल रहा. किसी अधिकारी के पास कभी सिफारिश नहीं आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरकार की नाक के नीचे देश के साथ फ्रॉड,निर्मला सीतारमण
Next post सकट चौथ के दिन,इन उपायों को करने से सभी विघ्न होंगे दूर