IED ब्लास्ट में जवान हुआ घायल

IED ब्लास्ट में जवान हुआ घायल

कांकेर जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से SSB 33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उसके साथी घटनास्थल से अंतागढ़ के अस्पताल लेकर आए हैं। जवान को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

IED ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने की है।

ताड़ोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैंप के जवान रोज की तरह शुक्रवार को भी इलाके की सर्चिंग के लिए निकले हुए थे।

जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लिए माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग के दौरान SSB के 1 जवान जीपी सुरेंद्र का पैर IED पर आने से जोर का धमाका हुआ। जवान के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

ब्लास्ट के कुछ देर बाद नदी के दूसरे छोर पर पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।

जवानों ने भी माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग खड़े हुए हैं। घटना स्थल की सर्चिंग अभी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अफसर के नाम से 366 करोड़ के भ्रष्टाचार
Next post जिला अस्पताल में 15 डॉक्टर समेत 43 पॉजिटिव, जांजगीर