कोरोना विस्फोट नवोदय विद्यालय में स्टूडेंट टीचर सहित दो दर्जन लोग संक्रमित

मुंगेली जानकारी के मुताबिक, जब छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई तो विद्यार्थी, टीचर, कर्मचारी समेत 2 दर्जन से भी ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन से लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। इतनी बड़ी तादाद में कोरोना विस्फोट होने के बाद भी सिर्फ 3 दिन के लिए स्कूल संचालन को बन्द रखने का फैसला किया गया है! हालांकि, कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।

सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से विद्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। अगले 3 दिनों के लिए कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिला जनपद पंचायत सभापति का जाति निकली फर्जी निर्वाचन रद्द
Next post हिंदू बच्चे का खतना, मां-नानी गिरफ्तार,धर्मांतरण का मामला गरमाया