निलंबित आईपीएस जीपी सिंह गिरफ्तार

रायपुर  आईपीएस जीपी सिंह को लेकर रायपुर पहुंच गई है ईओडब्ल्यू की टीम। श्री सिंह को रायपुर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट में जीपी सिंह को पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम को ही नई दिल्ली में जीपी सिंह को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया था। श्री सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अवैध उगाही और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों के तहत FIR दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की अधोसंरचना का लिया जायजा
Next post महिला जनपद पंचायत सभापति का जाति निकली फर्जी निर्वाचन रद्द