वाटर प्यूरीफायर सप्लाई के नाम पर साढ़े 6 करोड़ की ठगी  गिरफ्तार

वाटर प्यूरीफायर सप्लाई के नाम पर साढ़े 6 करोड़ की ठगी गिरफ्तार

रायपुर. वाटर प्यूरीफायर सप्लाई के नाम पर साढ़े छह करोड़ ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी इंदौर से हुई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर राजधानी लाया गया है. आरोपी पंकज जैन और राजीव जैन के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था. आरोपी पंकज जैन और राजीव जैन दोनों सगे भाई बताये जा रहे हैं.

इस मामले में यमुना टेक्नो कंसल्टेंट एलएलपी रायपुर के मैनेजर पीयूष कुमार ने पिछले दिनों देवेंद्र नगर थाने में शिकायत की थी और उसके बाद दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपितों द्वारा जानबूझकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आवेदक की कंपनी के एग्रीमेंट का उल्लंघन किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सीएम बघेल ने रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा
Next post ओमिक्रॉन में रफ्तार, 6 नए मरीज