पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म,चार आरोपी  गिरफ्तार

पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म,चार आरोपी  गिरफ्तार

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशन के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा है। हालांकि, इस मामले में चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी , मोबाइल, बैग सहित कीमती सामान भी छीनकर फरार हो गए।चलती ट्रेन में गैंगरेप की महाराष्ट्र के इगतपुरी से कल्याण के बीच हुई।

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि lकरीब 10 आरोपी स्लीपर बोगी डी-2 में इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिला) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सवार हुए और पहले तो लूटपाट की और फिर एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन जब कसारा पहुंची तो बोगियों के अंदर से यात्रियों ने आवाज लगानी शुरू की, जिसपर जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे और चार आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपी ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की चोरी की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। फिलहाल पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद की है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बिजली बनाने की आठ यूनिट बंद हो सकती है,कटौती घोषित
Next post बेरोजगारी से परेशान युवक ने दी जान