दुर्ग महानगर की समिति का किया गठन,श्रीराम जन्मोत्सव समिति

श्रीराम जन्मोत्सव समिति  घट स्थापना के शुभ दिन में समिति का विस्तार  समिति का गठन किया गया। समिति की स्थापना 1986 में भिलाई खुर्सीपार में हुई थी, जहां समिति द्वारा भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव पर चैत्र माह के श्रीराम नवमी में ध्वजों के साथ शोभा यात्रा निकालती है।

यह शोभायात्रा 1986 में एक मन्दिर से शुरू होकर 2019 के राम नवमी में चरोदा, कुम्हारी, जामुल, उतई, पुरैना, रिसाली, रूआबांधा, भिलाई नगर, सुपेला, कैम्प, वैशालीनगर, खुर्सीपार, छावनी, ननकट्टी के साथ लगे ग्रामो से 1100 मन्दिरों से शोभा यात्रा निकली थी। समिति सामाजिक, धार्मिक, पर्यावरण तथा अन्य कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

2017-18 के वर्ष में समिति ने डेंगू के प्रकोप से बचाने के लिए जनता को 1100 बॉटल से अधिक ब्लड का सहयोग दिया था उसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा रहा है।

इसी प्रकार के कार्यों के त्वरित गति से संचालन के लिए श्रीराम जन्मोत्सव समिति का विस्तार किया गया है। जिसमें जिला अध्यक्ष श्री काशीनाथ शर्मा तथा महामंत्री श्री महावीर लोढ़ा को बनाया गया है। वहीं युवा शाखा अध्यक्ष श्री जीत हेमचंद यादव को नियुक्त किया गया है।

समिति द्वारा कोरोनाकाल में 2020 एवं 2021 में जरूरतमंदो को सूखा अनाज का वितरण किया जाता रहा। कोरानाकाल में गौवंशो को आहार उपलब्ध कराती रही। गौसेवा प्रकोष्ट दुर्घटनाग्रस्त पशुओं को उचित चिकित्सा एवं गौशाला में भेजवाने का काम किया जाता है।

सर्वांगीण क्षेत्र में कार्य करने के लिए महिला शाखा एवं युवा शाखा का भी गठन किया गया है इसी प्रकार समिति के कई प्रकोष्ट का गठन किया गया जो गौसेवा, रक्तदान, तथा पर्यावरण जैसे क्षेत्र में प्रकोष्ट कार्य कर रहा है सामाजिक जीवन एवं धार्मिक क्षेत्रो में भी समिति कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्कूल ने शुरू की नई पहल, बैगलैस हुए बच्चे
Next post भिलाई स्टील प्लांट के मैनेजर ने किया सुसाइड