Chhattisgarh Raipur अपराध देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ कमलेश साहू गिरफ्तार jagatadmin October 3, 2021 अवैध तरीके से कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित कमलेश साहू को पकड़कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर पता करने की कोशिश कर रही है कि वह कट्टा व जिंदा कारतूस कहां से लाया है। आरोपति के खिलाफ सरस्वती नगर में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कोटा इलाके में घूम रहा है। इस पर सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने पतासाजी और तलाश शुरू की। सुयश अस्पताल के पास चिह्नांकित कर संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश साहू निवासी टीचर्स कालोनी कोटा रायपुर का होना बताया। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने रायपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले मुखबिरों का तंत्र सक्रिय करने और अपराधियों को गिफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने का निर्देश दिया है। कमलेश की गिरफ्तारी के साथ ही एसपी अधिकारियों को अवैध तरीके से पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस की खरीद-बिक्री करने वालों का पता लगाने और उन्हें भी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कमलेश से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है। Post navigation Previous: शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा का आगमन व प्रस्थान विशेष तरीकेNext: प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में,किसानों के परिवार से जा रही थीं मिलने Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रणाली लागू करने वाला प्रथम जिला बना दुर्ग jagatadmin July 23, 2026 Chhattisgarh आयुक्त ने विभिन्न जोनों का किया निरीक्षण, जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश jagatadmin July 23, 2026 Chhattisgarh विद्यालय के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध jagatadmin July 23, 2026