डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

मध्यप्रदेश के उमरिया शहडोल निवासी डॉक्टर जितेंद्र निर्मलकर 38 वर्ष ने रायपुर के गुरुनानक चौक स्थित होटल संदीप के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

साथ आये दोस्त अजय निषाद के मुताबिक, घटना के समय जोमैटो वाले से खाना लेने के लिए वह होटल के नीचे गया था।

मृतक ने खुदकुशी से पहले शराब पीकर आवेश में आकर होटल के कमरे में जमकर तोड़फोड़ की थी।

प्रथम दृष्टया खुदकुशी का कारण पारिवारिक होने की आशंका जताई जा रही है।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गंज थाना पुलिस उसके दोस्त से

पूछताछ समेत मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मित्तल हॉस्पिटल के द्वारा किये कब्जे को निगम ने तोड़ा
Next post कुंभकारों को आरक्षित की जाएगी जमीन- भूपेश बघेल