खुर्सीपारवासियों को मिलेगी नई सौगात

खुर्सीपारवासियों को मिलेगी नई सौगात

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्रवासियों को जल्द ही 3 और बड़ी सौगात मिलने वाली है।  खुर्सीपार क्षेत्र के तीन वार्डों में तीन अलग-अलग बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक दो दिन में निर्माण कार्य की शुरूआत की जाएगी। फिलहाल मारकिंग आदि भी शुरू कर दिया गया है।

जाेन आयुक्त जोन 4 अमिताभ शर्मा ने बताया कि विधायक देवेंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में 3 बैडमिंटन कोर्ट बनाने की स्वीकृति मिली है। जिसके निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। वर्क आर्डर जारी होने के साथ ही जहां पर बैडिमिंटन कोर्ट बनाया जाना है। वहां मारकिंग आदि का काम शुरू कर दिया गया है।

जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। सर्व सुविधा युक्त इस बैडमिटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी अपने खेल का अभ्यास कर पाएंगे और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकेंगे।
गौरतलब है कि खुर्सीपार क्षेत्र में कई भावी खिलाड़ी है। जो खेल में रूचि रखते है। कई बच्चे और युवाओं में  खेल प्रतिभा है।

लेकिन खुर्सीपार क्षेत्र में खेल सुविधा व खेल मैदान नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र के खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनके सपने साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधा और खेल शिक्षा की व्यवस्था करा रहे हैं।

नई पहल की और खुर्सीपार क्षेत्र के तीन वार्ड 29 उड़िया स्कूल ग्राउंड के पास बापू नगर, वार्ड 30 बाल मंदिर ग्राउंड के पास बालाजी नगर खुर्सीपार औैर वार्ड 36 एनपीआर के समीप बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध निगम ने एफआईआर दर्ज
Next post 17 स्पा सेंटरों पर पुलिस.संदिग्ध हालत में मिली लड़कियां