बर्थडे पार्टी मना रहा युवक की गोली चलने से मौत

भिलाई में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। युवक रक्षाबंधन के दिन अपना 18 वां जन्मदिन मना रहा था। पार्टी को सेलिब्रेट करने के दौरान रोहन को न जाने क्या सूझी, उसने घर में रखी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने के लिए उसे भरा।

इस बीच अचानक गोली चली और युवक के पेट पर लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले उसके पास पहुंचे, तो देखा रोहन बुरी तरह से घायल है।रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रोहन (18) पिता संजय सिंह राजपूत निवासी जवाहर नगर भिलाई बताया गया है। संजय सिंह ट्रांसपोर्टर हैं।

घटना रविवार सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे की है। मृतक रोहन की एक छोटी बहन भी है। रविवार को रक्षा बंधन के साथ-साथ रोहन का जन्मदिन भी था। देर रात तक घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।इसी दौरान रोहन तथा उसके साथी पटाखा फोड़ने के लिए घर से 100 मीटर दूर सड़क पर चले गए। रोहन ने अपने साथ लाइसेंसी बंदूक भी लिए था।

पटाखा फोड़ने के साथ वह फायरिंग करने के लिए बंदूक को लोड कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली रोहन के पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर स्वजन भागकर मौके पर पहुंचे। रात साढ़े 12 बजे रोहन को भिलाई के बीएम शाह अस्पताल लाया गया।गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया।

अत्यधिक खून बहने से रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते भर रोहन वह अपनी मां से बात करता रहा। वैशाली नगर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य ने बताया कि बंदूक लोड करते वक्त धोखे से गोली चलना बताया जा रहा है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पेट्रोल पंप मालकिन की गला रेतकर हत्या
Next post शिवनाथ मुक्तिधाम मार्ग बनेगा फोरलेन