पीएम नरेंद्र मोदी ने ओणम पर्व पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

साउथ इंडिया के केरल में ओणम त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जैसे उत्तर भारत में दशहरे का त्योहार होता है। ओणम पर्व को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाईयां दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि सकारात्मकता, भाईचारे और सद्भाव के पर्व ओणम के विशेष अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। ओणम हर साल श्रावण शुक्ल की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है।

बता दें कि ओणम का त्योहार फसल कटाई के मौके पर मनाया जाने वाला पर्व है, जो विशेष रूप से केरल राज्य में मनाया जाता है। ओणम पर्व को केरल का राष्ट्रीय पर्व भी कहा जाता है ओणम का त्योहार हर साल सितंबर में राजा महाबली के स्वागत के लिए मनाया जाता है।

जो 10 दिनों तक आयोजित किया जाता है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, ओणम का त्योहार पहले महीने चिंगम की शुरुआत में मनाया जाता है।

दस दिन तक चलने वाले इस उत्सव में पहला और आखिरी यानी दसवां दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह केरल में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीमारियों से महफूज़ रखता है मक्का
Next post 492 साल बाद दुर्लभ संयोग, गजकेसरी व शोभन योग में बहनें बांधेंगी रक्षासूत्र