बीमारियों से महफूज़ रखता है मक्का

भुट्टा यानी मकई एक ऐसा अनाज है, जिसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। बारिश के मौसम में भुट्टा खाने का आनंद ही कुछ और है।

मकई आमतौर पर पीले रंग का आता है, लेकिन इसके अलावा यह बैंगनी, लाल, सफेद, नारंगी, काले और नीले रंगों में भी पाया जाता है।

मकई में मुख्यतौर पर कार्ब्स होते हैं, साथ ही इसमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व की भी अच्छी मात्रा होती है। भुट्टे के दानों में स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले पदार्थ होते हैं, जो सेहत को संवारते हैं।

 

कॉर्न में विटामिन-ए और सी व एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो वक्त से पहले झुर्रियों को आने से रोकते हैं।

कॉर्न में बीटा कैरोटीन यानी विटामिन-ए होता है, जो आंखों से संबंधी समस्याओं का जोखिम कर करता है।

 

मक्के में विटामिन-सी, बायोफ्लेवोनॉयड, कैराटेनॉयड और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही मक्का धमनियों में रुकावट को ख़त्म

कर दिल को स्वस्थ बनाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिंधिया कार्यक्रम से बीजेपी के वरिष्ठ नेता को पुलिस ने धक्के मारकर निकाला
Next post पीएम नरेंद्र मोदी ने ओणम पर्व पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं