गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर की जबरदस्ती

एसीसी कंपनी में गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने एक महिला से पहचान बढ़ाई। इसके बाद आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। महिला अपनी बहन के साथ उसके घर गई तो आरोपित ने उससे मुलाकात नहीं की। इसके बाद वो उसके घर पर गया। वहां उसे अकेला पाकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से भाग गया। शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित विनोद सिंह एसीसी में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसने 38 वर्षीय शिकायतकर्ता को वहां पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपित ने शुक्रवार को उससे कहा कि उसकी नौकरी की बात पक्की हो गई है और उसे मिलने के लिए बुलाया। महिला एमपीईबी कालोनी में रहने वाली अपनी बहन के साथ उसके घर गई तो आरोपित ने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद दोपहर में आरोपित, महिला के घर पर गया। उस समय महिला के घर पर अकेली थी। उसे अकेली पाकर आरोपित ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की।

इधर, दुर्ग कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। राजीव नगर दुर्ग निवासी आरोपित अनिल साहू उर्फ बल्ला (27) को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित ने किशोरी का पीछा कर उससे छेड़खानी की थी। आरोपित के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

-एसीसी में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपित ने बढ़ाई थी पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 256 जिलों में ही लागू होगी Gold Hallmarking
Next post निर्जला एकादशी के दिन जरूरी होती है तुलसी पूजा