पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों को आतंकियों ने बनाया निशाना

पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों को आतंकियों ने बनाया निशाना

कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया है। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक घायल हुआ है। साथ ही पुलिस के एक वाहन को क्षति पहुंची है।

बता दें कि सोपोर के अरंपोरा में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आईएफएस बता करता था ठगी
Next post शाम सात बजे तक खुली रहेंगी दुकानें