ताज़ा खबर
Home / हत्या के आरोप में मुर्गे को किया गिरफ्तार

हत्या के आरोप में मुर्गे को किया गिरफ्तार

तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। तेलंगाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक मुर्गे को गिरफ्तार किया है।

तेलंगाना के जगतियाल जिले का है, जहां सोमवार के दिन येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इसी दौरान एक मुर्गे ने 45 वर्षीय टी. सतीश पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।22 फरवरी के दिन लोथुनुर गांव में तब घटित हुई, जब मुर्गे को अवैध मुर्गा लड़ाई के लिए लाया गया था। मुर्गे के पैरों में चाकू बंधा हुआ था। पैरों में चाकू बंधे होने के कारण मुर्गा छटपटाने लगा। इसी दौरान मुर्गे के पैरों में बंधी कोडी काठी (चाकू) से 45 वर्षीय थानुगुला सतीश के जांघ का ऊपरी हिस्सा कट गया। इसके बाद सतीश को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि मुर्गा लड़ाई पर बैन लगा हुआ है, लेकिन येल्लम्मा मंदिर में इसे अवैध रूप से चुपचाप आयोजित किया जा रहा था। इस मामले की जांच के बाद पुलिस उस मुर्गे को गोल्लापल्ली पुलिस थाने ले आई है, जहां उसे पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मुर्गे के लिए दाना-पानी की भी व्यवस्था की है।

जानकारी मिली है कि पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया है। गोल्लापल्ली के एसएचओ बी. जीवन ने स्पष्ट किया है कि न तो मुर्गे को गिरफ्तार किया गया ना ही डिटेन किया गया है। हालांकि, पुलिस मुर्गे को कोर्ट के सामने पेश करेगी। जज के निर्देश के बाद आगे का एक्शन लिया जाएगा।

 

 

About jagatadmin

Check Also

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना *- 5 से 11 नवम्बर 2025 तक श्रद्धालु करेंगे तीर्थ दर्शन* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *