बस्ती में भीषण आग, कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट

बस्ती में भीषण आग, कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट

दुर्ग  बस्ती में भीषण आग लग गई है। आग इतनी जबरदस्त थी कि 100 से ज्यादा कच्चे मकान जल गए हैं। वहीं 10 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट भी हुए हैं।हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मगर आग लगने से यहां रहने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ है। हादसा छावनी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सूर्या नगर बस्ती में दोपहर के वक्त सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान करीब 2.45 बजे एक घर में आग लगी। फिर वह बढ़ती चली गई। जिसके बाद करीब धीरे-धीरे 100 से ज्यादा घरों को आग ने चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास भी किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।

धीरे-धीरे आग ने आधी बस्ती को घेर लिया। इस दौरान 10 से ज्यादा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। आस-पास के लोगों ने कहा कि सब कुछ अचानक हुआ है।दमकल की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया है। खबर लगते ही 5 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जो आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पा सका है। बताया गया है कि इस इलाके में ज्यादा तर कच्चे मकान ही हैं। जिसे लोग अस्थाई तौर पर बनाकर रहते हैं। मकानों को टीनें, या पन्नी ढककर बनाया गया है।

बस्ती वालों में जमकर नाराजगी है। उनका कहना है कि आग करीब 2.45 बजे लगी है। हमने तुरंत ही दमकल की गाड़ियों को सूचना दी थी। लेकिन फिर भी दमकल की गाड़ियां 3.30 बजे के बाद पहुंची। जिसके चलते आग और बढ़ गई। इसी बात से नाराज बस्ती के लोग दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने जा रहे थे। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इन्हें रोक लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुंबई हमलों के आतंकी हाफिज सईद को 31 साल कैद की सजा
Next post मई-जून में होंगी प्रवेश परीक्षाएं