देह व्यापार का भांडाफोड़, दलाल समेत दो युवतियां गिरफ्तार

पुलिस ने होटल के एक कमरे से दो युवतियों और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। युवतियां जिस्मफरोशी के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बुलाई गई थी।पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ पीटा एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। वहीं होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नेहरू नगर चौक के पास स्थित होटल राजश्री में जिस्मफरोशी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला थाना प्रभारी सी तिर्की के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाकर होटल में भेजा। होटल के कमरा नंबर 106 में दो युवतियां और एक युवक संदिग्ध हालत में मिले।उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। इसके अलावा अन्य कमरों में कुछ जोड़े मिले। सभी को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में कमरा नंबर 106 में ठहरे लोगों के द्वारा जिस्मफरोशी किए जाने की पुष्टि हुई।

दलाल मनीष राधेश्याम सिंह (26) नागपुर के मोमिनपुरा शीतला चौक का रहने वाला है और उसने उत्तर प्रदेश लखनऊ की युवती ममता शर्मा (24) व पश्चिम बंगाल के बालीगंज जिला हावड़ा निवासी अनीता राय (31) को बुलाकर यहां पर देह व्यापार करवा रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपित दलाल के देश के अन्य प्रदेशों से भी तार जुड़े हुए हैं। वो हमेशा यहां पर बाहर से लड़कियों को बुलाकर ठहराता था और उनसे देह व्यापार करवाता था। आरोपित के संपर्क और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस उसके काल डिटेल को खंगाल रही है

यहां उल्लेखनीय है कि शहर में पूर्व में भी कई बार देह व्यापार का भांडाफोड़ हो चुका है। इसके पहले नेहरू नगर पश्चिम के ही एक किराये के मकान में संगठित रूप से चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ था। 

मोहन नगर क्षेत्र, नेवई थाना क्षेत्र के टंकी मरोदा, पावर हाउस स्टेशन के सामने स्थित साईं लाज, न्यू वसंत टाकीज के सामने स्थित सुविधा लाज, कैंप एक आंध्रा स्कूल के पास और जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में इस तरह के कुकृत्य का पर्दाफाश हो चुका है।होटल में देह व्यापार की जानकारी मिलने पर वहां पर प्वाइंटर भेजकर छापामार कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपितों के खिलाफ पीटा एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। होटल संचालक की संलिप्तता की जांच की जा रही है। उसकी भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रिसाली निगम श्रमिक संगठन की बैठक में कई निर्णय
Next post बालगृह की आड़ में ईसाई मतांतरण का खेल बेनकाब