सुपेला अस्पताल में वृद्धजनों , गंभीर लोगों के लिए टेस्टिंग की सुविधा आरम्भ

सुपेला अस्पताल में वृद्धजनों , गंभीर लोगों के लिए टेस्टिंग की सुविधा आरम्भ

दुर्ग गर्मी के मौसम को देखते हुए सुपेला अस्पताल में सुबह एवं शाम की शिफ्ट में भी टेस्टिंग की सुविधा प्रदान की गई है। सुबह 7 बजे से यह टेस्टिंग सुविधा आरम्भ की गई है। शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक यह टेस्टिंग हो रही है। टेस्टिंग की यह सुविधा केवल वृद्धजनों एवं गंभीर मरीजों के लिए हो सकेगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कल स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे।

 

उनके निर्देशों के पालन में आज ही यह टेस्टिंग आरंभ कर दी गई। उल्लेखनीय है कि कैजुअल्टी में 24 घंटे टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। आज स्ट्रीट वेंडर तथा ऑनलाइन डिलीवरी वाले डिलीवरी ब्वॉय की टेस्टिंग भी की गई। उल्लेखनीय है कि बैठक में जिला अस्पताल तथा सुपेला में लोगों को राहत देने दिन और रात को भी टेस्टिंग आरंभ करने का निर्णय लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुफ्त में मरीजों को पहुॅंचा रहा अस्पताल ऑटो चालक
Next post शादी के दुसरे दिन ही दुल्हन खत्म कर ली जीवन लीला