अहमदाबाद में कला, विज्ञान और अध्यात्मिकता का संगम

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को यहां बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज जन्म शताब्दी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 15 दिसंबर से 15 जनवरी यानी 30 दिनों तक चलेगा। यह संस्था स्वामीनारायण संप्रदाय की एक प्रमुख शाखा है।

प्रमुख स्वामी महाराज जन्म महोत्सव दुनियाभर में पिछले एक साल से मनाया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले उसके समापन महोत्सव के आयोजन के लिए अहमदाबाद के पश्चिमी छोर पर सरदार पटेल रिंग रोड पर 600 एकड़ क्षेत्र में एक भव्य और दिव्य ‘प्रमुखस्वामी महाराज नगर’ का निर्माण किया जा रहा है।

संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया है, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के स्पंदनों से गूंजता यह परिसर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ पूरे महीने सुर्खियों में रहेगा। हर दिन यहां प्रेरणा का ऐसा स्रोत बहेगा जो हर उम्र और वर्ग के लोगों को रोमांचित कर देगा।

प्रमुखस्वामी महाराज नगर’ कला, विज्ञान और आध्यात्मिकता का संगम है! इसमें बड़े और कलात्मक प्रवेशद्वार और मंदिर बनाए गए हैं। प्रमुख प्रवेश द्वार 280 फीट चौड़ा और 51 फीट ऊंचा है जो भारतीय संस्कृति के महान ज्योतिर्धर संतों की याद दिलाता है।

बच्चों के लिए अलग से नगर बसाया गया है। संप्रदाय के प्रमुख संतों के नाम पर प्रदर्शनी कक्षों का नामकरण किया है जैसे सहजानंद, मुक्तानंद, नित्यानंद, भरतानंद और परमानंद प्रदर्शनी कक्ष।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इंजीनियरिंग कॉलेज में फिएस्टा प्रोग्राम आयोजित, कई मॉडल ऐप तैयार
Next post दूसरे चरण का मतदान आज, पीएम मोदी-अमित शाह भी डालेंगे वोट