देश छोड़ कर जाने को उमड़ी भीड़, विमान के पहिए से लटकेे लोगों की गिरने से हुई मौत

तालिबान के आते ही अफगानिस्तान के लोगों में हड़कंप है। वहां के लोग बेचैनी से दूसरे देश जाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में ही सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अमेरिका जा रही विमान के अंदर सीट न मिलने पर उसके पहिए से ही लोग लटक गए लेकिन कुछ ही देर बाद गिरने से इनकी मौत हो गई।

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिकी एयरफोर्स के विमान US military C-17 के पहिए से लटकने की जुगत में हैं और उड़ान भरते समय युवकों की भीड़ साथ में दौड़ रही है। इससे यह साफ पता चलता है यहां के लोगों के मन में तालिबान को लेकर किस हद तक खौफ है।

अफगानिस्तान के लोगों में देश छोड़ने की ऐसी हड़बड़ी है कि वे जान की परवाह किए बिना ही विमान के डैने तक पर बैठ कर रवाना हुए लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद गिरने से मौत हो गई।

यात्री टर्मिनल पर

फायरिंग में भी लोगों की मौत हुई। हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना ने हवा में फायरिंग की, ताकि लोगों की भीड़ को रोका जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 8 लोगों की मौत भगदड़ में हुई या फिर गोली लगने से।

एयरपोर्ट पर सभी कमर्शियल सेवाएं निरस्त कर दी गई केवल ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के नागरिकों के लिए उड़ानों को अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चार महीने बाद खुले स्कूल,छात्रों का फूलों से स्वागत
Next post बिना ड्राइवर 1.5 km दौड़ा इंजन सिग्नल तोड़कर भीड़ भरे रास्ते पर रेल इंजन