





यह है पूरा मामला
इसी दौरान प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे जीआरपी के जवानों की नजर उस पर पड़ी। युवक की हरकत संदिग्ध प्रतीत पर होने पर उसके पास मौजूद बैग की जांच की तो उसमें पांच-पांच सौ रुपये गड्डियां मिलीं।
पुलिस दो घंटे में खोज निकाली ऑटो में छूटा दो लाख रुपये से भरा बैग
- भतीजी की शादी के लिए खरीदारी करने आए थे बलिया के आनंद
- 25 कैमरों के फुटेज देख चालक तक पहुंच पाई भेलूपुर पुलिस
वाराणसी। भेलूपुर पुलिस की सतर्कता से ऑटो में छूटा नोटों से भरा बैग बरामद हो गया। 25 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर पुलिस ऑटो चालक तक पहुंच पाई। नोटों से भरा बैग सुरक्षित पाकर पीड़ित व्यक्ति की आंखों में आंसू छलक आए और उसने भेलूपुर पुलिस का आभार जताया।
यह है पूरा मामला
आनंद खुद से मशक्कत करने के बजाए भागकर पुलिस चौक असि पहुंचे। चौकी प्रभारी राहुल मौर्य को घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ल को जानकारी दी। इंस्पेक्टर कैमरे के जरिए ऑटो की पहचान करने के निर्देश दिए।
पुलिस 25 सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक की तो ऑटो लंका होते हुए रमना की ओर जाता दिख गया। सुबह सात से 12 बजे के प्रयास से जानकारी मिली कि ऑटो चंदौली के जियाउल हक का है। उन्होंने अपना टेंपो रमना के लियाकत अली को किराए पर चलाने को दे रखा है।
पुलिस ऑटो चालक तक पहुंची तो आनंद का बैग सुरक्षित पड़ा था। खास रहा कि ऑटो चालक भी गाड़ी में बैग छूटने की घटना से अनजान था। भेलूपुर थाना में बुलाकर पीड़ित का बैग सुरक्षित हालत में लौटा दिया गया।