कांवड़ियों पर फेंका गंदा पानी, डीजे बजाने पर विवाद; जमकर मचा हंगामा

उत्तर प्रदेश के बरेली  में कांवड़ यात्रा  में शामिल कांवड़ियों पर कथित रूप से गंदा पानी फेंकने पर हंगामा हो गया है. दरअसल बरेली के कैंट थाना इलाके में शुक्रवार को कांवड़ यात्रा जा रही थी और डीजे बज रहा था, तभी वहां दूसरे समुदाय के लोग पहुंच गए और डीजे बजाने को लेकर विरोध करने लगे. आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर छत से गंदा पानी फेंक दिया. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और फिर जमकर हंगामा हुआ. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने बताया कि कैंट थाना इलाके के लखौरा गांव से कांवड़ियों का एक ग्रुप शुक्रवार को परगवां गांव से गुजर रहा था. तभी गांव में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे बजाने पर आपत्ति जताई. लोग आपस में बातचीत कर ही रहे थे किसी ने छत से कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंक दिया. इसके बाद विवाद शुरू हो गया.

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

गौरतलब है कि परगवां गांव में हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा-बुझा कर रवाना कर दिया गया. फिलहाल गांव में हालात काबू में हैं.एसपी रविन्द्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था. कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंकने का भी आरोप है. इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.

वहीं, बरेली के अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने कहा कि गांव में पुलिस फोर्स तैनात है. उन्होंने कहा कि गंगा नदी से जल लेने के लिए जो कांवड़िए जा रहे हैं उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जिन लोगों ने कांवड़ियों को रोकने की कोशिश की उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वृद्ध को लात-घूंसों से पीटा, कांस्टेबल निलंबित
Next post 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण,वेटलिफ्टर मीराबाई चानू