रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को तोहफा, पेंशन पोर्टल की शुरुआत सीएम योगी

रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को तोहफा, पेंशन पोर्टल की शुरुआत सीएम योगी

यूपी  देशभर में सरकारी नौकरी (Government Job) करने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति (Retirement) के बाद भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहीं पेंशन जारी कराने के लिए कर्मचारियों को दस्तावेज जमा कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है और रिश्वत (Bribe) आदि की भी मांग होती है। इससे लोग परेशान रहते हैं कि जिस विभाग में काम किया, वहां भी अब कोई सेवानिवृत्ति के बाद उनकी कोई बात नहीं सुनी जाती।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए अब सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत एक मई से यूपी में पेंशन पोर्टल (Pension Portal) का शुभारंभ करेंगे। इससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की तमाम दिक्कतों का समाधान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तीन साल की बच्ची से रेप,30 साल का युवक, गिरफ्तार
Next post फांसी लगाने से पहले पति ने जड़ा था श्वेता सिंह को थप्पड़,भाजपा नेत्री मौत मामला