अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कई को रौंदा, छह लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर: एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस (Kanpur Bus Accident) ने कई लोगों को रौंद दिया। टाट मिल चौराहे (Kanpur Taat Mill Chauraha) पर हुई इस घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर के बस पर से कंट्रोल खोने की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के समय चौराहे पर भारी भीड़ होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से कानपुर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कानपुर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर है, सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एमपी रेणुकाचार्य ,खुद को सरकार समझने वाले मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए
Next post शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र, दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति